🔳 मंडल अध्यक्षों ने तेजतर्रार कार्यकर्ताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां
🔳 संगठनात्मक मजबूती को एकजुटता से कार्य करने का किया गया आह्वान
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने की अपील
🔳 कार्यकारिणी विस्तार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की खुशी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

संगठनात्मक मजबूती को भाजपा मंडल गरमपानी व बेतालघाट की जंबो कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। दोनों मंडलों में महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की मजबूती व केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सूदूर गांवों में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है।
शुक्रवार को गरमपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने कार्यकारिणी का विस्तार कर कार्यकताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी। योगेश ढौंडियाल व नरेन्द्र सिंह बिष्ट को मंडल महामंत्री की कमान सौंपी गई है जबकि देवेंद्र सिंह भंडारी, भुवन चंद्र, विनोद जलाल, दीपा देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद ढौंडियाल को कोषाध्यक्ष व भावना साह, आशा बिष्ट, लाभाशु सिंह, अनिल बुधलाकोटी को मंडल मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। कार्यालय मंत्री के पद पर दीवान सिंह को नियुक्त किया गया है। मीडिया संयोजक गोविंद सिंह नेगी तथा आइटी संयोजक भूपेंद्र सिंह व सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी कमल नेगी को दी गई है। बेतालघाट मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा ने भी वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति पर कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पडलिया व जगदीश नाथ गोस्वामी को मंडल महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है। तारा भंडारी, हरीश पांडे, लता लोहिया, शांति डौर्बी को उपाध्यक्ष, दिनेश रावत कोषाध्यक्ष, नीमा बोहरा, चंपा आर्या, धीरज मेहरा, अखिलेश कुमार को मंडल मंत्री की कमान सौंपी गई है। मिडिया संयोजक के पद पर दीपक रिखाडी, अजय राघव को आईटी संयोजक तथा नंदन चौधरी की सोशल मीडिया संयोजक के पद तैनाती की गई है। दिलिप सिंह बोहरा, दयाल सिंह दरमाल, चंपा जलाल, जानकी लोहिया, धीरज जोशी, किसन बुधोडी, आंनद सिंह जलाल समेत तीस कार्यकर्ताओं को मंडल कार्यसमिति सदस्य के तौर पर कार्यकारिणी में जगह दी गई है। दोनों ही मंडलों के अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *