🔳 विभिन्न राज्यों की टीमों के खिलाड़ी पहुंचे मिनी स्टेडियम
🔳 पहले चरण में स्थानीय टीमों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
🔳 प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर स्टेडियम बॉयज ने जीता फाइनल मुकाबला
🔳 रात्रीकालीन मुकाबले का लुत्फ उठाने पहुंच रहे सैकड़ों खेलप्रेमी
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में नकुवा बुबू वालीबॉल चैंपियनशिप के स्थानीय मुकाबलों में क्षेत्र की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। विभिन्न टीमों को हराकर फाइनल में पहुंचीं स्टेडियम बॉयज को चापड़ के बीच फाइनल में रोमांचक मुकाबला खेला गया। स्टेडियम बॉयज ने प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे चरण खेलें जाने वाले मुकाबलों के लिए अलग अलग राज्यों से भी कई टीमें बेतालघाट पहुंची चुकी है।
ब्लॉग मुख्यालय बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि माधो सिंह बोहरा व गंगा दत्त उप्रेती ने संयुक्त रुप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खिलाड़ियों से खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। उद्घाटन मुकाबला स्टेडियम जूनियर व चापड़ की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें चापड़ ने 2 – 0 से शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में स्टेडियम बॉयज ने फुटबॉल क्लब को 2 – 0 से हराकर मुकाबला जीत लिया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम बॉयज व चापड की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी जिसमें स्टेडियम बॉयज के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर विपक्षी टीम को 3 – 2 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। स्थानीय मुकाबलों के बाद अब चैम्पियनशिप के दूसरे चरण में दिल्ली, यूपी, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड आदि राज्यों से पहुंची टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जायेंगे। आयोजन समिति के दिलीप सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह हाल्सी, प्रकाश पडियार के अनुसार प्रतिवर्ष होने वाली चैम्पियनशिप के तहत रात्रीकालीन मुकाबले खेले जाते हैं। इस दौरान भाजपा मंडल प्रभारी तारा भंडारी, विवेक कुमार, कुबेर सिंह जलाल, रवि कुमार, प्रकाश चंद्र, महेश जलाल, नवीन, सूरज, कृष, अमन, पुष्कर , पंकज, सचिन आदि मौजूद रहे।
