🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति पर थिरकने को मजबूर हुए श्रद्धालु
🔳 गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
[[[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के भराड़ी गांव में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का पारायण हो गया। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। विशेष मंत्रोच्चार के साथ गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
बुधवार को रोजाना की तरह धर्माचार्य हिमांशु मिश्रा, हर्ष पलड़िया व अतुल तिवारी ने यजमानों से विधि विधान से देवी देवताओं का आह्वान कर धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। आचार्य दया कृष्ण कांडपाल ने कथा पाठ किया। कहा की सच्चे मन से भगवान का ध्यान करने से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। श्रद्धालुओं से हमेशा सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। बताया की सदमार्ग पर चलने वाले भक्तों का ईश्वर भी साथ देते हैं। सनातन धर्म की रक्षा को आगे आने की अपील की। दोपहर में संत गोवर्धन गिरी व संत बनवारी गिरी की देखरेख में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के सकदीना, बसगांव, बेतालघाट, डोलकोट, सोनगांव, हरोली, सोनगांव समेत तमाम गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। भजन मंडली ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। आयोजन समिति सदस्य दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *