🔳 सरकार के साथ ही ग्राहकों को भी लगाया जा रहा चूना
🔳 आबकारी विभाग के दावे भी साबित हो रहे हवा हवाई
🔳 सरकारी शराब की दुकान में ओवररेटिंग से खड़े हो रहे सवाल
🔳 मामले में कार्रवाई की उठी मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

सरकारी शराब की दुकानों में ओवररेटिंग पर कड़े कार्रवाई के निर्देश होने के बावजूद बेतालघाट में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। मनमाने ढंग से वसूली जा रही कीमतों से जहां एक ओर ग्राहकों को चुना लगाया जा रहा है वहीं आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट में अंग्रेजी शराब की दुकान में ओवररेटिंग धड़ल्ले से जारी है। ओवररेट मिलने से दुकान में पहुंच रहे लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। रेटों को लेकर कई बार ग्राहकों व शराब बिक्री में जुटे कर्मचारियों के बीच बहस तक हो जा रही है जिससे क्षेत्र का माहौल अशांत होने का अंदेशा भी बना हुआ है। सरकारी शराब की दुकान में ही प्रिंट रेट से अधिक में बेची जा रही शराब से आबकारी विभाग के तमाम दावों की भी पोल खुल रही है। मदिरा प्रेमियों के अनुसार हर बार अधिक कीमत वसूल ली जा रही है। कहने के बाद भी दुकान के कर्मचारी मनमानी पर आमादा है। सरकारी दुकान में अनियमितता पर लोगों ने गहरी नाराजगी भी जताई है। आरोप लगाया की जब सभी टैक्स सहित कीमत अंकित की गई है तो ओवररेटिंग कर ग्राहकों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठा ओवररेटिंग पर सख्ती से अंकुश लगाने पर जोर जोर दिया है।

error: Content is protected !!