🔳 कई बाइक सवार हो चुके चोटिल, चार पहिया वाहनों को भी हो रहा नुकसान
🔳 हाईवे तक निकले तीखे हिस्से से बड़ी अनहोनी का अंदेशा
🔳 लगातार घटनाएं सामने आने के बावजूद एनएच प्रशासन नहीं ले रहा सुध
🔳 स्थानीय लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात को लगाया गया क्रश बैरियर ही दुर्घटना का सबब बन गया है। कई दोपहिया वाहन सवार क्रश बैरियर से टकराकर चोटील तक हो चुके हैं वहीं चार पहिया वाहनों को भी इससे टकराकर नुकसान हो रहा है बावजूद एनएच विभाग के अधिकारी कुंभकरणीय नींद में है।
कुमाऊं की लाइफ लाइन यानि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आवाजाही मुसीबत से कम नहीं है। कई जगह खतरा मुंह उठाए खड़ा है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है जिसका खामियाजा आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। दो पांखी क्षेत्र में तीखे मोड़ पर दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है पर जिम्मेदार ध्यान ही नहीं दे रहे। सुरक्षित आवाजाही व दुर्घटना टालने को स्थापित किया गया क्रश बैरियर ही दुर्घटना का कारण बन चुका है। कई वाहन क्रश बैरियर के हाईवे तक पहुंच चुके हिस्से से टकरा चुके हैं। कई दोपहिया वाहन चालक लोहे के क्रश बैरियर से टकराकर चोटील तक हो चुके हैं। स्थानीय गौरव पंत के अनुसार लगातार घटनाएं सामने आने के बावजूद सुध न ली जा रही। आए दिन आवाजाही करने वाले लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। व्यापारी गोधन सिंह बर्गली, रघुराज सिंह, भास्कर त्रिपाठी, कमल, राजेंद्र सिंह आदि ने तत्काल क्रश बैरियर को दुरुस्त करने की मांग उठाई है ताकि खतरा टाला जा सकें।
