🔳 पत्थर व मलबे की चपेट में आने से बाल बाल बचे कई वाहन
🔳 जाम लगने से हाईवे के दोनों ओर लगी वाहनों की कतार
🔳 लगातार पत्थरों के गिरने से सफाई का कार्य भी कई बार हुआ प्रभावित
🔳 पत्थरों के गिरने का सिलसिला रुकने के बाद खतरे के बीच शुरु हुई आवाजाही
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में खतरनाक पहाड़ी के दरकने का सिलसिला लगातार जारी है। पहाड़ी से एकाएक गिरे पत्थर व मलबे से हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक आवाजाही ठप रही। दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। लोडर मशीनों की मदद से मलबा हटाने जाने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हो सका। जाम खुलने के बाद यात्रियों व पर्यटकों ने राहत की सांस ली।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में शनिवार को पहाड़ी से एकाएक हुए भूस्खलन से पत्थर व मलबा हाईवे तक पहुंच गया। पत्थरों की चपेट में आने से कई यात्री व पर्यटकों के वाहन बाल बाल बचे। पत्थरों के गिरने से अफरातफरी मच गई। आवाजाही ठप होने से हाईवे के दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। लगातार पत्थरों के गिरने से घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। लोडर मशीन के चालकों ने कई बार पत्थर व मलबा हटाने का प्रयास किया पर लगातार पत्थरों के गिरने से सफाई का कार्य प्रभावित हुआ। करीब डेढ़ घंटे बाद पहाड़ी से पत्थरों व मलबा गिरने का सिलसिला थमने के बाद खतरे के बीच आवाजाही बामुश्किल सुचारु हो सकी।

error: Content is protected !!