🔳 बेतालघाट व गरमपानी सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर भी दिया जोर
🔳 पूर्व राज्यपाल ने दिलाया ठोस कदम उठाने का भरोसा
🔳 भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यपाल का खैरना में किया गया स्वागत
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

संवाद सूत्र, जागरण • गरमपानी : महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने खैरना क्षेत्र में स्वागत किया। क्षेत्र की कई समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। खासतौर पर शहीद बलवंत सिंह भुजान – बर्धो मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए बजट तथा बेतालघाट व गरमपानी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करवाए जाने की मांग उठाई। पूर्व राज्यपाल ने कार्यकर्ताओं को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
गुरुवार को हल्द्वानी से रानीखेत रवाना हुए पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में स्वागत किया। केएमवीएन के आवास गृह में संक्षिप्त बैठक के दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने पूर्व राज्यपाल से कई बिंदुओं पर चर्चा की। बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाले शहीद बलवंत सिंह भुजान – बर्धो मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत बजट को वित्तीय स्वीकृति दिलाने की मांग उठाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी व बेतालघाट में लंबे समय से रिक्त पड़े बाल रोग व स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती करवाए जाने की मांग उठाई। कहा की विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने से दूर दराज के गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा। गर्भवती महिलाएं परेशान हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, बरेली, दिल्ली को रुख करना मजबूरी बन चुकी है। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष दयाल सिंह दरमाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल, विरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!