🔳 संयुक्त मजिस्ट्रेट ने भी किया होनहार को सम्मानित
🔳 गौरव से प्रेरणा लेकर क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का किया आह्वान
🔳 मेधावी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में प्राप्त की है सफलता
🔳 सुयालबाडी, काकड़ीघाट व कर्कटेश्वर मंदिर में हुआ सम्मान समारोह
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले पजीना गांव के गौरव छिमवाल का अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित काकड़ीघाट पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। गौरव ने कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर मत्था टेका। संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आंनद ने भी गौरव को सम्मानित किया। कहा की गौरव ने पूरे क्षेत्र गौरवान्वित कर दिया है।
सोमवार को काकड़ीघाट पहुंचे होनहार गौरव छिमवाल का विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में हुए स्वागत कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा की गौरव ने पजीना गांव के साथ ही पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आंनद ने गौरव को सम्मानित किया। विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। कहा की गौरव से प्रेरणा लेकर क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। गौरव ने कहा की मेहनत व लगन के दम पर सफलता हासिल की जा सकती है। गौरव के पिता नरेंद्र मोहन छिमवाल व माता गीता छिमवाल को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सुयालबाबाडी बाजार तथा स्वामी विवेकानंद चौराहे पर भी गौरव को सम्मानित किया गया। इस दौरान गोपाल सिंह कनवाल, रमेश कांडपाल, हरीश परिहार, मदन सुयाल, बिशन सिंह कनवाल, दीवान सिंह, इंदर सिंह नेगी, जमन सिंह बिष्ट, देवेंद्र फर्त्याल, गणेश सिंह, महेंद्र सिंह, पूरन सिंह पडियार, राजेंद्र सिंह, खुशाल सिंह, जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *