🔳 कई यात्री व पर्यटकों के वाहन चपेट में आने से बाल बाल बचे
🔳 आवाजाही ठप होने से दोनों ओर लगी रही वाहनों की कतार
🔳 पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद सुचारु हुआ यातायात
🔳 लगातार पत्थर गिरने से बढ़ता ही जा रहा खतरा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर अतिसंवेदनशील क्वारब क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थर व मलबे की चपेट में आने से कई यात्री वाहन बाल बाल बच गए। गनीमत रही की वाहन चालकों ने वाहन रोक लिए और बड़ा हादसा टल गया। पत्थरों व मलबे के गिरने का क्रम थमने के बाद करीब चालीस मिनट बाद खतरे के बीच आवाजाही दोबारा शुरु हुई।
रविवार को क्वारब क्षेत्र में अतिसंवेदनशील पहाड़ी से एकाएक भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। आवाजाही कर रहे यात्री व पर्यटक सख्ते में आ गए। कई यात्री वाहन वाहन पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बचे। गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया। धूल का गुबार उठने व पत्थरों के गिरने से आवाजाही भी ठप हो गई। दोनों और छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। काफि देर तक रुक रुक कर पत्थरों के गिरने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। यात्रियों व पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों में बैठे बैठे लोग परेशान हो गए। करीब चालीस मिनट बाद पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हो सका। आवाजाही शुरु होने से जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *