🔳 प्राथमिक उपचार के बाद ले जाया गया नथुवाखान रेंज कार्यालय
🔳 चमड़ियां बाजार से कुछ दूर हुई घटना
🔳 पहाड़ी से पानी के लिए नदी की ओर उतरने में वाहन की चपेट में आने का अंदेशा
🔳 सुबह खैरना बाजार में एक घुरड़ की पहाड़ी से गिरकर हुई है मौत
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

पहाड़ी से नदी की ओर उतर रहा घुरड़ का शावक अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। दर्द से कराह रहे घुरड़ को देख आवाजाही कर रहे लोग रुक गए। स्थानीय लोगों ने घायल शावक का प्राथमिक उपचार किया गया। खैरना पुलिस ने वन विभाग को सूचना भेजी। उत्तरी गोला रेंज से पहुंचे वन कर्मी घुरड़ के शावक को उपचार के लिए रेंज कार्यालय नथुवाखान लेकर रवाना हो गए।
शुक्रवार सुबह खैरना बाजार में पहाड़ी से गिरकर हुई घुरड़ की मौत के बाद शाम के समय हाईवे पर चमड़ियां बाजार से कुछ दूरी पर पहाड़ी से पानी के लिए कोसी नदी की ओर उतर रहा घुरड़ का शावक तेज रफ्तार कार से जा टकराया। शावक के वाहन से टकराने से हड़कंप मच गया। हाईवे पर आवाजाही कर रहे लोग भी रुक गए। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घायल घुरड़ का प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर खैरना पुलिस की टीम व वनकर्मी भी पहुंचे। वन कर्मी घायल घुरड़ को लेकर उपचार के लिए रेंज कार्यालय लेकर रवाना हो गए। जहां से उसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। घुरड़ की उम्र लगभग 14 -15 महिनें के आसपास आंकी गई है। इस एएसआई प्रभारी हरभजन राणा, दर्शन चौधरी , राजेंद्र सती, वन दरोगा ब्रजेश विश्वकर्मा, दीवान, विरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *