🔳 हाईवे पर विशेष अभियान चलाकर किया पिरुल का निस्तारण
🔳 निगलाट क्षेत्र में हाईवे किनारे चलाया गया अभियान
🔳 व्यापारियों व स्थानीय लोगों से भी अलर्ट रहने का किया गया आह्वान
🔳 वनाग्नि की सूचना समय पर उपलब्ध कराने की अपील
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
तापमान बढ़ने के साथ ही जंगलों के आग की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ गया है। वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। वन कर्मियों ने निगलाट क्षेत्र में हाईवे किनारे पिरुल का निस्तारण किया। स्थानीय लोगों को भी जंगलों में आग की सूचना समय पर देने का आह्वान किया ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।
शुक्रवार को वन दरोगा मनीषा भंडारी की अगुवाई में वन कर्मियों की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर निगलाट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर हाईवे किनारे फैले सूखे पत्तों व पिरुल को इकठ्ठा कर निस्तारण किया। स्थानीय लोगों व व्यापारियों से भी वनाग्नि की घटनाओं पर रोकथाम को अलर्ट रहने का आह्वान किया। वन दरोगा मनीषा ने कहा की समय पर सूचना मिलने पर वनाग्नि को आसानी से काबू किया जा सकता है। बताया की लगातार जंगलों की निगरानी रखी जा रही है। जंगल आग की चपेट में न आए इसके लिए गंभीरता से कार्य किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान वन रक्षक सोनी बिष्ट, नंदी पांडे, खजान त्रिपाठी, गोपाल सिंह, जगदीश, दीपक, मोहित, कपिल आदि वनकर्मी मौजूद रहे।