🔳 शारारिक विकास को पोषक तत्वों से भरपूर अन्न जरुरी
🔳 आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में मनाया गया पोषण पखवाड़ा
🔳 नौनिहालों के स्वजनों को दी गई अहम जानकारियां
🔳 लाभार्थियों को वितरित की गई पोषण सामग्री
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला निगलाट गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नौनिहालों के स्वजनों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। फास्ट फूड से दूरी बनाकर हरी सब्जियों के सेवन पर जोर दिया गया। पोषक तत्वों से शरीर को मिलने वाले लाभ पर भी प्रकाश डाला गया।
आंगनबाड़ी केंद्र में हुए कार्यक्रम में गांव से पहुंचे नौनिहालों के स्वजनों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने हरी सब्जियों, फलों, दलिया में उपलब्ध पोषक तत्वों के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। बताया की बच्चों के शारारिक विकास के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता सबसे अधिक है। पोषक तत्व तमाम बिमारियों से लड़ने में भी मददगार है। बच्चों को बाजार में उपलब्ध फास्ट फूड से दूर रखने की अपील की गई। फास्ट फूड से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी पोषक तत्वों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भी लोगों को जागरुक किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को पोषण सामग्री भी वितरित की गई। इस दौरान गिरीश, रेखा, आशा, शांति देवी, कमला देवी, संगीता, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।