🔳 97 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में पाई सफलता
🔳 इंजीनियरिंग व सिविल सेवा में भविष्य बनाना है लक्ष्य
🔳 माता, टूयूशन शिक्षक तथा विद्यालय के गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
🔳 प्रदेश की वरीयता सूची में 11 स्थान पाकर क्षेत्र को किया गौरवान्वित
[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]]]

राजकीय इंटर कॉलेज खैरना की छात्रा प्रियांशी साह ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कड़ी मेहनत के दम पर 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की वरीयता सूची में जगह बनाकर कोसी में घाटी को गौरवान्वित किया है। प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय मां संगीता, टूयूशन शिक्षक विजय पांडे व विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।
शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी होने के साथ ही सफल विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। जीआइसी खैरना में दसवीं में अध्ययनरत खैरना निवासी प्रियांशी ने प्रदेश की वरीयता सूची में 11वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय व पूरे क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाया। सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिका संगीता साह की पुत्री प्रियांशी ने हिंदी विषय में 99, अंग्रेजी 93, गणित 98, विज्ञान में 98 तथा सामाजिक विज्ञान में 84, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में 97 अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरियता सूची में जगह बनाई है। मेधावी प्रियांशी ने सफलता का श्रेय माता, टूयूशन शिक्षक तथा विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। प्रियांशी इंजिनियरिंग व सिविल सेवा के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती है। बताया की गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला में पुरुषोत्तम भगवान राम का किरदार निभाया। भगवान राम की भूमिका निभाने के दौरान ही उसने परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत का फैसला लिया और सफलता प्राप्त कर ली। प्रियांशी की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने भी ख़ुशी व्यक्त कर मेधावी को बधाई दी है।

error: Content is protected !!