🔳 हाईवे पर लगी वाहनों की कतार, यात्री परेशान
🔳 भोर्या बैंड क्षेत्र में पहाड़ी के नीचे वाहनों के खड़े होने से मंडराया खतरा
🔳 व्यवस्था दुरुस्त रखने को खैरना क्षेत्र में रोके गए मालवाहक वाहन
🔳 जाम खुलने के बाद यात्रियों ने ली राहत की सांस
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जाम पसीने निकाल रहा है। लोग यात्रा करने भी सोचने को विवश हो जा रहे हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से व्यवस्था पटरी से उतर जा रही है। विकेंड पर हालात और ज्यादा बिगड़ जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।
आमतौर पर विकेंड पर लगने वाला जाम अब अन्य दिनों में भी पांव पसारने लगा है। शुक्रवार को हाईवे पर सुबह से वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। खैरना पुलिस ने कैंची क्षेत्र में सुगम यातायात को मालवाहक वाहनों को नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में रोक लिया। दोपहर में खैरना क्षेत्र में भी जाम की स्थिति पैदा हो गई। पर्वतीय क्षेत्रों से आवाजाही कर रहे छोटे वाहनों की कतार लग गई। यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज धूप से लोग वाहनों के अंदर बैठे बैठे परेशान हो गए। भोर्या बैंड क्षेत्र में खतरनाक पहाड़ी के नीचे भी वाहनों की कतार लगने से जोखिम बढ़ गया। पुलिस ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। जाम खुलने के बाद आवाजाही करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली।
