🔳 हाईवे से सटे गांव में उद्यान विभाग ने लगाया विशेष शिविर
🔳 विभागीय योजनाओं की भी दी गई विस्तार से जानकारी
🔳 किटनाशकों के इस्तेमाल को सावधानी बरतने की अपील
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे सुनियाकोट में उद्यान विभाग काकड़ीघाट के तत्वावधान में लगे विशेष शिविर में किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। पौधों में होने वाली विभिन्न बिमारियों कै विषय पर जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया।
गुरुवार को गांव में स्थित पंचायत भवन में लगे विशेष शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्यान विभाग के प्रभारी परिवेक्षक रमेश चंद्र सती ने गांव के किसानों से कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की। बेहतर उत्पादन के टिप्स दिए। वैज्ञानिक विधि से खेती कर बेहतर उत्पादन का आह्वान किया। पूरन सिंह मेहरा व किसन गोस्वामी ने कुलमुला किट से उपज को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कई बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। कीटनाशकों के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारियां साझा की। विभागीय अधिकारियों ने सरकार विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। किसानों ने भी अधिकारियों से खेती से जुड़े कई प्रश्न पूछ जिज्ञासा शांत की। पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि ऐसे शिविरों से किसान लाभान्वित होते हैं। इस दौरान बचे सिंह, किशन सिंह, नंदन सिंह, बबलू, गीता देवी, नंदी देवी, नर्मदा देवी, कमला देवी, शांति देवी, काजल, पायल, गीता, माधुरी, मुन्नी, भगवती, लीला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *