🔳 कार्यभार संभालने के बाद पहुंची दर्जा राज्यमंत्री
🔳 महिला उद्यमिता के क्षेत्र में गंभीरता से कार्य करने का दिलाया भरोसा
🔳 पार्टी कार्यकर्ताओं से कई अहम मुद्दों पर भी की चर्चा
🔳 कार्यकताओं ने सूदूर गांवों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को ठोस कदम उठाए जाने पर दिया जोर
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में महिला उद्यमिता परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दर्जा राज्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं व महिलाओं के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। महिला कार्यकर्ताओं ने दर्जा राज्यमंत्री से की महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा भी की।
बुधवार को खैरना बाजार क्षेत्र में महिला उद्यमिता विकास परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट के कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोसी घाटी पहुंचने पर स्वागत किया गया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा की अगुवाई में हुए स्वागत कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री को पुष्प गुच्छ व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। दिलिप बोहरा ने कहा की सरकार ने गंगा बिष्ट को महत्वपूर्ण विभाग का दायित्व सौंपकर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है। उम्मीद जताई की गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ आत्मनिर्भर बनाने को दर्जा राज्यमंत्री गंभीरता से कार्य करेंगी। दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट ने कहा की सरकार से मिली जिम्मेदारी को निभाने तथा महिला उद्यमिता के क्षेत्र में गंभीरता से कार्य किया जाएगा। दर्जा राज्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कई अहम बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की। कुछ देर बाद वह अल्मोड़ा को रवाना हो गई। क्वारब पहुंचने पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंडल महामंत्री सुनील मेहरा, रमेश खनायत, राजेंद्र नेगी, पानी राम समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।