🔳 बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने का किया गया आह्वान
🔳 बेतालघाट क्षेत्र में आंबेडकर जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳 गरमपानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया याद
🔳 डा. आंबेडकर को बताया महिला अधिकारों का अग्रदूत
🔳 सरकार ने यूसीसी लागू कर दी सच्ची श्रद्धांजलि
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
कोसी घाटी के गांवों में हुए कार्यक्रम में संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने संविधान निर्माता के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में हुए कार्यक्रमों में बाबा साहब के कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
बेतालघाट में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने किया। अतिथियों ने डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने कहा की संविधान निर्माता ने समाज हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए। बाबा साहब के कार्यों से आज भी गरीब तबका लाभान्वित है। राहुल अरोड़ा ने संविधान निर्माता के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बुजुर्गो को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डांस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को स्कूली बैग वितरित किए गए। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा, मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जैडा, मनोज पडलिया, तारा भंडारी ने भी विचार रखे। इस दौरान आंनद सिंह रावत, दीवानी राम, पंकज जोशी, दयाल दरमाल, हरीश पांडे, कीर्ति बल्लभ भंडारी, भगवत सिंह बोहरा, माधो सिंह, अखिलेश कुमार, राजू जैडा आदि रहे। इधर गरमपानी में भाजपा मंडल के कार्यकताओं ने भी संविधान निर्माता को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने डा. भीम राव आंबेडकर को महिला अधिकारों का अग्रदूत बताया। कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डा. भीम राव आंबेडकर की सोच को साकार करते हुए राज्य में यूसीसी लागू किया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन कैड़ा, योगेश ढौंडियाल, भुवन आर्या, आंनद सिंह जमनाल, बसंत गोस्वामी, दीवान जलाल, विनोद कुमार, प्रकाश जलाल, ऋतिक कुमार, लक्ष्मण आर्या, महेंद्र कुमार, विमल पांडे, मुकेश जलाल आदि मौजूद रहे। इधर टूनाकोट गांव में भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुनील मेहरा की अध्यक्षता में भी संविधान निर्माता को नमन किया गया।