🔳 तल्ला कैंची क्षेत्र में धड़ल्ले से नदी की ओर छोड़ी जा रही गंदगी
🔳 क्षेत्र में निर्माण कार्यों की बाढ़ पर गंदगी निस्तारण को नहीं किए जा रहे उपाय
🔳 गंदगी से पवित्र नदी को किया जा रहा प्रदूषित
🔳 संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा भी हुआ दोगुना
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तल्ला कैंची क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी को बने कलमठ होम स्टे व होटलों से निकल रहे गंदे पानी को पवित्र शिप्रा नदी में पहुंचाने का जरिया बन गए है‌। कलमठ से भीषण दुर्गंध उठने से हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोग भी परेशान हैं। गंदे पानी के निस्तारण की ठोस व्यवस्था न बनाकर गंदगी का मुंह पवित्र नदी की ओर किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अफसरों के सुध न लेने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो रहे।
कैंची क्षेत्र में लगातार बढ़ रही श्रदालुओं की संख्या से क्षेत्र में तेजी से होम स्टे, होटल व रेस्टोरेंट अस्तित्व में आ रहे हैं। मुनाफे के फेर में निर्माण तो खूब किए जा रहे हैं पर गंदे पानी के निस्तारण को ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में पवित्र शिप्रा नदी की ओर गंदे पानी का मुंह मोड़ दिया जा रहा है। पूर्व में कई मामले सामने आने के बावजूद जिम्मेदार विभागों के अफसरों के ढुलमुल रवैए से मनमानी करने वालों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। तल्ला कैंची क्षेत्र में ही एनएच पर बरसाती पानी की निकासी को बने कलमठ के जरिए होमस्टे व रिजोर्ट से निकलने वाले गंदे पानी का मुंह नदी की ओर मोड़ दिया गया है। कलमठ से उठ रही दुर्गंध से गंदे पानी की स्थिति का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है‌। नदी की ओर छोड़ी जा रहे गंदे पानी से नदी के अपवित्र होने के साथ संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। पवित्र शिप्रा नदी का पाने से लोग धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही इसके पानी को पीने में भी इस्तेमाल करते हैं। पवित्र शिप्रा के लगातार प्रदूषित होने के बावजूद जिम्मेदार अफसरों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। नदी का अस्तित्व बचाने व उसे साफ सुधरा बनाए रखने को हवा हवाई दावे खूब किए जा रहे हैं। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नदी क्षेत्र में गंदा पानी छोड़ने पर गहरी नाराजगी जताई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई है। विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग नेगी के अनुसार जल्द निरीक्षण को टीम भेज कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!