🔳 बेतालघाट ब्लॉक के हल्सों कोरण गांव में हुई भाजपा की अहम बैठक
🔳 संगठनात्मक मजबूती को एकजुटता से कार्य करने का आह्वान
🔳 भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
🔳 गांव में घर घर फहराया गया पार्टी का ध्वज
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के हल्सों कोरण गांव में हुए कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में गांवों में चहुंमुखी विकास हो रहा है।
शनिवार को बूथ अध्यक्ष चित्रकला जैडा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हल्सों कोरण गांव में ग्रामीणों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। पार्टी की निति व रीति की जानकारी दी गई। लोगों के घरों में पार्टी के ध्वज स्थापित किए गए। पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह जैंडा़ ने कहा की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सूदूर गांवों के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं। गांव गांव सड़कों का जाल बिछ चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नितियों से देश का नाम विदेशों में भी आगे बढ़ रहा है। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने ग्रामीणों को सरकार से संचालित कई अहम योजनाओं की जानकारी भी दी। लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष दयाल सिंह दरमाल, देवेंद्र सिंह, आशु, देवेंद्र, दुर्गा देवी, राधा देवी, कमला देवी, बचुली देवी, ममता मेहरा, कांति मेहरा, सरस्वती मेहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *