🔳 खतरनाक थुआ की पहाड़ी से एकाएक गिरे पत्थर व मलबा
🔳 कई यात्री वाहनों से जा टकराए पहाड़ी से गिरे पत्थर
🔳 खतरा भांप कई चालकों ने समय रहते रोक लिए वाहन
🔳 पत्थर व मलबा गिरने का क्रम थमने के बाद बामुश्किल सुचारु हुआ यातायात
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अतिसंवेदनशील भोर्या बैंड क्षेत्र में थुआ की पहाड़ी से एकाएक हुए भूस्खलन से कई यात्री वाहन चपेट में आने से बाल बाल बच गए हालांकि कुछ वाहनों में पत्थर जा लगे पर कोई चोटील नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। काफि देर तक पत्थर व मलबा गिरने से यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में खतरे की बीच दोबारा आवाजाही शुरु हो सकी।
हाईवे से सटी पहाड़ियां लगातार कमजोर पड़ती जा रही है। कभी भी पहाड़ी दरकने से पत्थर व मलबा गिरना शुरु हो जा रहा है जिससे बड़ी अनहोनी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को भोर्या बैंड क्षेत्र में थुआ की पहाड़ी एकाएक दरक गई। हाईवे पर एकाएक पत्थर व मलबा गिरने से हड़कंप मच गया। आवाजाही कर रहे कई यात्री वाहनों में भी पत्थर जा टकराए। गनीमत रही की कोई यात्री चोटील नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। पत्थर व मलबा गिरने से वाहन चालकों ने अहतियातन वाहन रोक लिए। दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। खतरनाक पहाड़ी के नीचे वाहनों की कतार लगने से दहशत में आए यात्री वाहनों से उतर सुरक्षित स्थान पर चले गए। पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने का क्रम थमने के बाद खतरे के बीच बामुश्किल दोबारा आवाजाही शुरु हो सकी।

error: Content is protected !!