🔳 नदी की ओर रुख करने में भी कतराने लगे माफिया
🔳 कोसी घाटी में पहली बार छापेमारी अभियान की अगुवाई कर रही महिला उपनिरीक्षक
🔳 दिन ढलने के साथ ही शुरु हो जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी
🔳 राजस्व पुलिस को साथ लेकर अभियान में जुटी है महिला उपनिरीक्षकों की टीम
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

कोसी घाटी में खनन तस्करों पर नकेल कसने को महिला राजस्व उपनिरीक्षकों की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी हुई है। छापेमारी अभियान की कमान संभाल रही महिला उपनिरीक्षकों की टीम रात्री के समय खनन संभावित ठिकानों पर पहुंचकर जायजा ले रही है। पहली बार महिला उपनिरीक्षकों के अभियान की कमान संभालने से खनन तस्करों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
सफेद सोने के काले कारोबार के लिए कुख्यात समझी जाने वाली कोसी घाटी में अवैध खनन पर शिकंजा कसने को तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के निर्देश पर राजस्व पुलिस की टीम रात्रि के समय ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है। रोस्टर के अनुसार अलग अलग दिन राजस्व उपनिरीक्षकों को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात ये है की पहली बार अभियान की कमान महिला राजस्व उपनिरीक्षकों को भी दी गई है। महिला उपनिरीक्षक प्रेमा बिष्ट व प्रिती की अगुवाई में राजस्व पुलिस की टीम ने शनिवार व रविवार को सेठी, लेहड़ा, बढेरी, रतौडा, नैनीचैक, तिवाड़ी गांव, आमबाडी, बर्धो समेत तमाम स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। टीम ने अवैध खनन के संभावित ठिकानों पर पहुंचने वाले रास्तों का भी जायजा लिया। रात भर चली छापेमारी से खनन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। महिला राजस्व उपनिरीक्षकों की सख्ती से खनन माफिया अब नदियों की ओर रुख करने में कतराने लगे हैं। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के अनुसार अभियान लगातार जारी रहेगा। कोसी घाटी क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। तस्करों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

error: Content is protected !!