🔳 चालक नहीं दिखा वाहन में लदे खनिज से संबंधित कागजात
🔳 प्रशासन ने कार्रवाई के लिए खनन विभाग से साधा संपर्क
🔳 रात को ही छापेमारी के दौरान की गई कार्रवाई
🔳 प्रशासन ने जारी की चेतावनी आगे भी जारी रहेगा अभियान

[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट प्रशासन की टीम ने रात्रि गस्त के दौरान अवैध उपखनिज से लदे पिकअप वाहन को पकड़ लिया। वाहन को तहसील परिसर में खड़ा करवा दिया गया। राजस्व उपनिरीक्षक आशा सक्सेना के अनुसार छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़े गए वाहन पर खनन विभाग नियमानुसार जुर्माना लगाएगा।

सफेद सोने के काले कारोबार के लिए कुख्यात कोसी घाटी में खनन तस्करों पर नकेल कसने के लिए बेतालघाट प्रशासन की टीम लगातार अभियान चला रही है। रात को छापेमारी के लिए बकायदा विशेष टीमों का गठन भी किया गया है। बीती रात राजस्व उपनिरीक्षक आशा सक्सेना की अगुवाई में टीम ने कोसी नदी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। अवैध खनन के लिए पहचान रखने वाले क्षेत्रों में टीम ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान तिवारी गांव क्षेत्र में उपखनिज से लदे पिकअप वाहन को पकड़ लिया गया। पूछताछ में वाहन का चालक सकपका गया तथा उपखनिज से सम्बंधित कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सका। प्रशासन की टीम वाहन को मय उपखनिज के तहसील ले आई। मामले में कार्रवाई को प्रशासन ने खनन विभाग से संपर्क साधा है। राजस्व उपनिरीक्षक आशा के अनुसार खनन विभाग जुर्माने की कार्रवाई करेगा। कहा की छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तस्करों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!