🔳 बेतालघाट के रोपा गांव में संगीतमय शिवमहापुराण कथा से माहौल शिवमय
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ा रहा आस्था का सैलाब
🔳 देवाधिदेव महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
🔳 देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
🔳 28 मार्च को हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के रोपा गांव में संगीतमय शिवमहापुराण कथा श्रवण को आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा माहौल शिवमय बना हुआ है। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
बुधवार को रोपा गांव स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में धर्माचार्य प्रेम जोशी व कैलाश कांडपाल ने यजमान केवल सिंह, तारा भंडारी, ललित रिखाडी व चतुर सिंह रिखाडी से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कथा व्यास आचार्य सतीश लोहनी ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। कहा की भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों का हमेशा ध्यान रखते हैं। सच्चे मन से देवाधिदेव का स्मरण करने मात्र से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। कथा श्रवण को बेतालघाट, घोड़ियां हल्सों, चापड़, अमेल, मल्ली सेठी, आमबाडी, नैनीचैक, रतोडा, ऊचाकोट समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूर्व विधायक संजीव आर्या व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल समेत तमाम शिवभक्तों ने भी मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। 28 मार्च को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *