🔳 सेनिटोरियम से सीधे रातीघाट होते हुए हाईवे पर पहुंचेंगे वाहन
🔳 सात किमी दायरे में होगी मरम्मत व सुरक्षात्मक कार्य
🔳 वन वे आवाजाही शुरु होने पर जाम से काफि हद तक मिलेगी निजात
🔳 लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया 2.30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
🔳 भाजपा पदाधिकारियों ने अधिक्षण अभियंता से कार्य शुरु करने की उठाई मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

कैंची धाम में लगने वाले जाम से श्रद्धालुओं, यात्रियों व पर्यटकों को निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने अब नए वैकल्पिक मार्ग की कवायद तेज कर दी है। बकायदा 2.30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है जिसे स्वीकृति के लिए जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। भाजपा के पदाधिकारियों ने भी वैकल्पिक मार्ग को जल्द दुरुस्त करने की मांग को लेकर लोनिवि के अधिक्षण अभियंता मनोहर साथ धर्मशक्तू से वार्ता की।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम में जाम एक बड़ी समस्या बन चुका है। आवाजाही करने वाले लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। लोनिवि ने सेनिटोरियम से पाडली तक बाइपास निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद काम शुरु किया पर करीब नौ किलोमीटर दायरे में वन भूमि का पेंच फंसने के बाद प्रगति थम गई हालांकि विभागीय अधिकारी वन भूमि की स्वीकृति को एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं पर अब तक स्वीकृत नहीं मिल सकी है। अब लोनिवि के अफसरों ने सेनिटोरियम से दूनीखाल होते हुए रातीघाट को जोड़ने वाले ब्रितानी दौर के मार्ग को वन वे आवाजाही लायक तैयार करने की रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत वर्षों पुराने मार्ग को पक्का कर सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे ताकी वाहन वन वे आवाजाही कर सके तथा कैंची क्षेत्र में वाहनों का दबाव भी कम हो सके। मार्ग के सुरक्षित आवाजाही लायक तैयार होने के बाद सेनिटोरियम से सीधे रातीघाट बाजार होते हुए हाईवे पर पहुंचा जा सकेगा। लोनिवि के सहायक अभियंता प्रकाश उप्रेती के अनुसार वैकल्पिक मार्ग के लिए लगभग 2.30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृत मिलने पर कार्य शुरु होगा। भाजपा के गरमपानी व नैनीताल मंडल के पदाधिकारियों ने भी लोनिवि के अधिक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मसत्तू से मुलाकात कर सैनिटोरियम – दूनीखाल – रातीघाट वैकल्पिक मार्ग को वन वे आवाजाही के लिए तैयार किए जाने की मांग उठाई ताकी कैंची क्षेत्र में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गरमपानी नीरज बिष्ट, नैनीताल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, किशोर सिंह ढैला, पूरन सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *