🔳 समीपवर्ती मझेडा क्षेत्र में हुआ विवाद
🔳 चौकी पहुंचे दोनों पक्ष, घंटों हंगामे के बाद समझौता
🔳 पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का किया पुलिस एक्ट में चालान
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद से होली पर्व में खलल पड़ गया। एक पक्ष ने दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी पहुंचे। हंगामे के बीच दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने चार लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ न करने की चेतावनी दी।
होली पर्व पर समीपवर्ती मझेडा क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। तू तू मै मैं से मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बामुश्किल बीच बचाव किया। रविवार को दो पक्ष खैरना चौकी पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे पर कार्रवाई की मांग उठाई। एक पक्ष से जुड़े युवक ने आरोप लगाया की उसके साथ मारपीट भी की गई है। चौकी में भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने सख्त रुख़ अपनाया तो दोनों पक्षों के तेवर ढीले पड़ गए। बाद में दोनों का समझौता हो गया। एसएसआई हरभजन सिंह राणा के अनुसार चार लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। चेतावनी दी गई है की यदि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ किया गया तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।