🔳 ढाई हजार से भी अधिक उपभोक्ताओं हुए हलकान
🔳 दुकानों व होटलों में फ्रिज में रखी सामग्री खराब होने से व्यापारी परेशान
🔳 आए दिन व्यवस्था प्रभावित रहने से उपभोक्ताओं का चढ़ने लगा पारा
🔳 विभागीय कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे दो दर्जन से अधिक गांवों में सुबह से ही विद्युत आपूर्ति ठप होने से करीब ढाई हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानों में फ्रिज में रखा सामान खराब होने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। आए दिन आपूर्ति प्रभावित रहने से क्षेत्रवासियों ने गहरा रोष जताया। आरोप लगाया की मनमाने ढंग से बिल तो वसूल लिए जा रहे हैं पर आए दिन आपूर्ति प्रभावित होती जा रही है। विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी लोगों ने गंभीर सवाल उठाए।
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे तथा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे गांवों के लोग आए दिन विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने से परेशान हैं। मंगलवार को सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे स्टेट हाईवे से सटे बमस्यू, बजोल, बजीना, डौरब, उपराडी, शिलंगी, जैनोली, पिलखोली, पीपलखंड, बिलाउ,ज्योग्याडी, कोठियां, खग्यार, सरौली, तसवाड़ समेत तमाम गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दिनभर आपूर्ति ठप रहने से करीब ढाई हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान रहे। विद्युत संचालित उपकरण शोपिश बन गए। फ्रिज में रखा सामान खराब होने से दुकानदारों व होटल व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ा। सुबह से आपूर्ति ठप रहने के दस घंटे बीतने के बाद रात साढ़े आठ बजे आपूर्ति बामुश्किल सुचारु हो सकी। उपभोक्ता विरेन्द्र सिंह, गजेंद्र सिंह, ललित मोहन बिष्ट, कुन्दन सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, दीपक मेहरा, जयपाल सिंह, हिमांशु मेहरा, मोहन, महेंद्र सिंह, जीवन सिंह आदि ने आरोप लगाया की आए दिन आपूर्ति के प्रभावित होने से तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे के अनुसार सुबह पिटकुल से आपूर्ति प्रभावित होने से दिक्कत हुई। दोपहर बाद लाईन में तकनीकी खराबी से आपूर्ति प्रभावित हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *