🔳 करोड़ों रुपये का बजट खर्च होने के बावजूद नहीं हो सका सुधार
🔳 पर्यटक सीजन नजदीक होने के बाद भी हालात दयनीय
🔳 जगह जगह अधूरे छोड़े गए कार्यों से दुर्घटना का खतरा, जाम भी बना मुसीबत
🔳 जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हुए यात्री व वाहन चालक
🔳 महत्वपूर्ण हाईवे के हालात ने सुधरने से भड़कने लगा जनाक्रोश
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

पर्यटन सीजन नजदीक होने के बावजूद कुमाऊं की लाइफ लाइन यानि अल्मोड़ा हल्द्वानी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। करोड़ों रुपये का बजट खर्च हो जाने के बावजूद जहां तहां कार्यों के अधूरे छोड़े जाने से हादसों का खतरा बना हुआ है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। एनएच प्रशासन की लापरवाही पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। साफ कहा की कभी भी बड़ा हादसा सामने आ सकता है बावजूद विभाग अनदेखी पर आमादा है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यात्री व वाहन चालक जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। 32 करोड़ रुपये से किए जाने वालों की तय समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी हालात विकट है। रातीघाट, कैंची व भोर्या बैंड समेत तमाम स्थानों पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है बावजूद सुधार को ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। रातीघाट क्षेत्र में तो आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त तक हो जा रहे हैं वहीं जाम की समस्या भी मुंह उठाए खड़ी है। पर्यटन सीजन की नजदीक होने के बाद भी हाईवे की हालत में सुधार न होने से लोगों में गहरी नाराजगी है। कांग्रेस अनुसुचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र ने आरोप लगाया की हाईवे की बदहाली से पर्यटक पहाड़ आवाजाही करने में निश्चित रुप से मुंह फेर लेंगे जिससे बेहतर पर्यटन व्यवसाय की आस लगाए कारोबारियों को नुकसान होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी के अनुसार जगह जगह हाईवे की बदहाली से जाम एक बड़ी समस्या बन रही है। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट व मनोज बिष्ट ने एनएच प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है‌। व्यापारी मनीष तिवारी, पंकज नेगी, राहुल सिंह बिष्ट, फिरोज अहमद, कुंदन सिंह, दीवान सिंह, पूरन चंद्र, संजय बिष्ट, सुनील मेहरा आदि ने पर्यटन सीजन से पहले हाईवे को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। साफ कहा की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *