🔳 छड़ा गांव में महिला मंगल दल ने के होली गायन ने बांधा समां
🔳 एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
🔳 गांव की सुख, शांति व समृद्धि को किया आर्शीवचन गायन
🔳 भजन कीर्तनों से माहौल हुआ भक्तिमय
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में महिला मंगल दल व गांव की महिलाओं ने होली गायन से होली पर्व का श्रीगणेश किया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। देर शाम तक होली गायन का दौर जारी रहा। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
रविवार को महिला मंगल दल की अगुवाई में छड़ा गांव स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में हुए होली गायन ने समां बांधा। महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया तथा क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। गांव में रहने वाले परिवारों के लिए आर्शीवचन गायन किया। कैले बांधी चीर। ………. ओ रघुनंदन राजा…….. से महापर्व का शुभारंभ किया। सिद्धी के दाता……….विघ्न विनाशा…………होली खेले गिरजापति नंदन ……….. समेत कई होली के गीतो की प्रस्तुति से पूरा क्षेत्र रंगों से सरोबार हो गया। महिलाओं ने विभिन्न स्वांग रचकर शानदार प्रस्तुति दी। शाम को भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। मिष्ठान भी वितरित किया गया। गांव के बच्चों ने भी होली पर्व की शुरुआत हो जाने पर खूब धूम मचाई। इस दौरान धना देवी, पदमा देवी, तारा, लीला, सीमा बिष्ट, मीना बिष्ट, खष्टी बिष्ट, हेमा नेगी, दीपा बिष्ट, किरन, हंसी, राधा, रेखा, कलावती, माया बिष्ट, चंपा देवी, शोभा देवी, बसंती देवी आदि मौजूद रहे।