🔳 विशेष मंत्रोच्चार व विधी विधान से होगा श्रीगणेश
🔳 पारंपरिक परिधानों में निकलेगी भव्य कलश यात्रा
🔳 रोजाना एक से पांच बजे तक कथा वाचक करेंगे कथा
🔳 दस दिवसीय कार्यक्रम की सफलता को जुटे समिति सदस्य
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के रोपा गांव स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में संगीतमय शिव महापुराण कथा की तैयारी तेज हो गई है। संत रविशंकर की देखरेख में होने वाले नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का 18 मार्च को विधी विधान के साथ श्रीगणेश होगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
गुरु गोरखनाथ मंदिर रोपा में संगीतमय शिव महापुराण कथा का विधी विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेश होगा। 18 मार्च को महिलाएं पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकालेंगी। नित्य पूजन, गणेशादि पूजन तथा मूर्ति स्थापना के बाद दोपहर एक से पांच बजे तक कथा होगी। आचार्य सतीश लोहनी कथा वाचक होंगे। शाम पांच बजे आरती के बाद भजन कीर्तनों के साथ ही प्रसाद वितरण किया जाएगा। 28 मार्च को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। आयोजन समिति सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरु कर दी है। धर्म प्रेमी भक्तों से भी कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *