🔳 राहगीर व कई वाहन चपेट में आने से बाल बाल बचे
🔳 स्थानीय लोगों ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से रुकवा दिए वाहन
🔳 विद्युत विभाग से आपूर्ति बंद करवाने के बाद टला खतरा
🔳 तेरह घंटे बाद व्यवस्था दुरुस्त किए जाने पर व्यापारियों में रोष
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी बाजार क्षेत्र में विद्युत लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से करंट के तार हाईवे पर आ गिरे। आवाजाही कर रहे वाहन चालक चपेट में आने से बाल बाल बच गए। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर विद्युत विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। घंटों बाद आपूर्ति सुचारु किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर रोष जताया।
हाईवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में गिरताऊ हालत में पहुंच चुके पेड़ बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं बावजूद सुध ही ली जा रही। गरमपानी बाजार क्षेत्र में तेज हवा के झोंके से एकाएक पेड़ की बड़ी टहनी विद्युत तारों पर जा गिरी। टहनी लगने से तार टूटकर हाईवे पर आ गिरे। कंरट के तार गिरने से हड़कंप मच गया। कई वाहन व राहगीर चपेट में आने से बच गए। तारों के हाईवे पर गिरने से स्थानीय लोगों ने खतरे को भांप दोनों ओर से वाहनों को रुकवा दिया। विद्युत विभाग को सूचना भेजी गई। हरकत में आए विद्युत कर्मियों ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी। खतरा टलने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हो सका। रात तकरीबन 11 बजे के आसपास घटना होने के बाद सोमवार को सुबह तक आपूर्ति सुचारु न होने पर व्यापारियों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर रोष जताया। आरोप लगाया की घंटों तक आपूर्ति सुचारु न कर विद्युत विभाग ने लापरवाही का परिचय दिया है। तेरह घंटे बाद सोमवार को दोपहर बारह बजे आपूर्ति सुचारु होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, कमल तिवारी, फिरोज अहमद, विरेन्द्र सिंह, मनोज नैनवाल आदि ने बाजार क्षेत्र में खतरा बन चुके पेड़ों का निस्तारण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।