🔳 काकड़ीघाट स्थित बाबा नीम करौरी पहुंची थी श्रद्धालु
🔳 देर शाम मुख्य पुजारी ने श्रद्धालु को सुरक्षित सौंपा पर्स
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंची महिला श्रद्धालु का पर्स आश्रम में ही छूट गया। देर शाम आश्रम पहुंची श्रद्धालु को मंदिर के मुख्य पुजारी ने पर्स सुरक्षित सौंप दिया। पर्स के सुरक्षित मिलने पर श्रद्धालु ने मंदिर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
शुक्रवार को मेरठ से सुनिता शर्मा अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ काकड़ीघाट स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम में दर्शनार्थ पहुंची। पूजा अर्चना के बाद वह जागेश्वर धाम की ओर रवाना हो गई पर उनका पर्स आश्रम में ही छूट गया। पर्स में मंहगी कीमत का मोबाइल व नगद धनराशि के साथ ही अन्य सामान था। मंदिर के मुख्य पुजारी आंनद सिंह गैड़ा ने महिला श्रद्धालु का पर्स सुरक्षित संभाल दिया। देर शाम आश्रम पहुंची सुनिता शर्मा को मुख्य पुजारी ने पर्स सौंपा। पर्स व उसमें रखा सामान सुरक्षित मिलने पर महिला श्रद्धालु ने मंदिर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।