🔳 कार्यकर्ताओं संग बैठक कर परिवेक्षको ने की रायशुमारी
🔳 चुनाव प्रक्रिया की दी विस्तार से जानकारी, नियम भी बताए
🔳 दोनों मंडलों में संगठनात्मक मजबूती पर भी दिया गया जोर
🔳 अध्यक्ष पद के दावेदारों ने परिवेक्षको को सौंपे अपने अपने आवेदन
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के पदों पर चुनाव की कवायद तेज हो गई है। गरमपानी में हुई बैठक में बेतालघाट व गरमपानी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व चुनाव परिवेक्षक के बीच रायशुमारी की गई। अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल कार्यकताओं ने दावेदारी संबंधी आवेदन वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपे।
गुरुवार को बाजार क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संगठन से विधानसभा परिवेक्षक के रुप में पहुंचे कमलेन्द्र सेमवाल, गौरव पांडे, जया जोशी, रमेश सुयाल व योगेश रजवार ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। संगठन के कार्यों का फिडबैक लिया। कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी कर चुनाव की प्रक्रिया समझाई। गरमपानी मंडल के अध्यक्ष पद के लिए मनीष तिवारी, सोबन सिंह, नीरज बिष्ट, निर्मला जीना, यशपाल आर्या व भुवन चंद्र ने दावेदारी पेश की जबकि बेतालघाट मंडल अध्यक्ष पद के लिए दिलिप सिंह बोहरा, तारा भंडारी, मनोज पडलिया,नंदी खुल्बे, जानकी लोहिया , धीरज जोशी, प्रताप बोहरा, रोहित तिवारी ने दावेदारी की। परिवेक्षक के रुप में पहुंचे पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पद के लिए तय किए गए नियमों को जानकारी भी दी। इस दौरान देवेंद्र सिंह ढैला, बालम सिंह मेहरा, भुपेंद्र सिंह, जीवन सिंह, हरीश चंद्र, राकेश रावत, भगवत सिंह, देवेंद्र सिंह भंडारी, ललित दानी, बहादुर सिंह, पुष्कर जलाल, दीवान सिंह जलाल, जानकी लोहिया, लाभाशु सिंह, अनिल नेगी आदि मौजूद रहे।