🔳 चालक की सूझबूझ से बच गई यात्रियों की जिंदगी
🔳 अतिसंवेदनशील दोपांखी क्षेत्र में पहाड़ी दरकने से एकाएक गिरे पत्थर
🔳 टल गया बड़ा हादसा, आवाजाही हुई प्रभावित
🔳 पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद खतरे के बीच फिर सुचारु हुआ यातायात
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अतिसंवेदनशील दोपांखी क्षेत्र में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से गिरे पत्थरों की चपेट में यात्री वाहन चपेट में आने से बाल बाल बच गया। गनीमत रही की पत्थरों को गिरता देख चालक ने वाहन रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया। पत्थरों के गिरने से कुछ देर आवाजाही भी प्रभावित रही। कुछ समय बाद खतरे के बीच यातायात सुचारु हो गया। हाईवे पर पत्थरों के होने से दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर लगातार दरक रही पहाड़ी से दिन भर पत्थर गिर रहे है‌। होमगार्ड जवानों की निगरानी में वाहनों को आगे बढ़वाया जा रहा है। हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को अतिसंवेदनशील दोपांखी क्षेत्र में भी थुआ की जर्जर पहाड़ी से एकाएक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से गिरे मलबे व पत्थरों की चपेट में आने से कई वाहन बाल बाल बच गए। हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर अल्मोड़ा की ओर जा रहे मैक्स वाहन पर भी पत्थर लगे। चालक ने सूझबूझ का परिचय दे वाहन को नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया। पत्थरों के गिरने से आवाजाही भी ठप हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक लिए। पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद खतरे के बीच आवाजाही दोबारा शुरु हो सकी। पत्थरों के हाईवे पर फैलने से दोपहिया वाहन चालक भी परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने बरसात से पूर्व सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाने की मांग एनएच प्रशासन से की है।