🔳 बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के चुनाव की तेज हुई तैयारियां
🔳 बेतालघाट ब्लॉक के छह समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का होगा चुनाव चुनाव
🔳 अपर जिला सहायक अधिकारी ने कर्मचारियों को दी अहम जानकारियां
🔳 मतदाता सूची, नामांकन पत्रों की बिक्री व जांच की बताई बारिकी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के छह बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों में चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। चुनावों की तैयारियों को लेकर बर्धो साधन सहकारी समिति में हुई महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिला सहायक अधिकारी ने कर्मचारियों को कई अहम जानकारियां दी। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से पूर्ण करने को गंभीरता से जुटने का आह्वान किया।
शुक्रवार को बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बर्धो के परिसर में हुई बैठक में समिति सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों को चुनावों के मद्देनजर अहम जानकारियां दी गई। 24 व 25 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए समय पर मतदाता सूची तैयार करने समेत विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। पहले चरण में सदस्य, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव तथा जिला व राज्य स्तरीय समितियों के लिए भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों की प्रकिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अपर जिला सहायक अधिकारी कुंदन सिंह रस्यूनी ने कर्मचारियों को 11 फरवरी से शुरु होने वाली चुनाव प्रक्रिया के लिए गंभीरता से जुटने की अपील की मतदाता सूची, नामांकन पत्रों की बिक्री, जांच व मतदान के दौरान बरती जाने वाली विशेष सावधानियों के संबंध में बताया। अपर जिला सहायक अधिकारी ने कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने का आह्वान किया ताकी निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराए जा सकें। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी दीपेंद्र शर्मा, समिति सचिव गोपाल सिंह रौतेला, गौरव पलड़िया, बृजमोहन बर्गली, गणेश कुमार, देवेंद्र कुमार, रवि नंदन, सत्यपाल सिंह, दिलिप सिंह जीना, गणेश सिंह, दिलिप सिंह आदि मौजूद रहे।