🔳 दिल्ली में आइआइटी के विशेषज्ञ शिक्षकों को करेंगे प्रशिक्षित
🔳 प्रशिक्षण मिलने के बाद शिक्षक विद्यार्थियों को करेंगे दक्ष
🔳 बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के शिक्षक भी प्रशिक्षण में होंगे शामिल
🔳 प्रदेशभर से 780 शिक्षक तकनीकी शिक्षा से होंगे लैस
🔳 आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस व कोडिंग विषय पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों को आधुनिक शिक्षा से लैस करने को शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत प्रदेश भर से 780 शिक्षक दिल्ली जाएंगे। आइआइटी दिल्ली के विशेषज्ञ शिक्षकों को आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस व कोडिंग विषय पर प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक से भी दस शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण लेने के बाद शिक्षक विद्यार्थियों से जानकारी साझा करेंगे।
ग्लोबल एजुकेशन के दौर में महानगरों में स्थित स्कूलों में विद्यार्थियों को हाइटेक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। एआई टेक्नोलॉजी विद्यार्थियों का भविष्य बनता जा रहा है। महानगरों की तर्ज पर सूदूर गांवों में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी तेजी से हाईटेक हो रही शिक्षा उपलब्ध कराने को शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है बकायदा शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए रुटमैप तक तैयार कर लिया गया है। समग्र शिक्षा, उत्तराखंड के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार दिल्ली में आइआइटी के विशेषज्ञ शिक्षकों को दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण देंगे। पांच दिवसीय आनलाइन व पांच दिवसीय आफलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस व कोडिंग विषय पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण में बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक से दस शिक्षक शामिल होंगे। प्रशिक्षण लेने के बाद शिक्षक कक्षा कक्षों में विद्यार्थियों को एआई तकनीक के इस्तेमाल से अहम जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। बीइओ रामगढ़ गीतिका जोशी के अनुसार एआई टेक्नोलॉजी का ज्ञान होना भविष्य के लिए जरुरी है। प्रशिक्षण का मकसद विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से लैस कर भविष्य में स्वरोजगार से जोड़ना है। बड़े शहरों की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी भी अप एसआई टैक्नोलॉजी का ज्ञान ले सकेंगे।




