🔳 होमगार्ड जवान ने सीपीआर दे पहुंचाया अस्पताल
🔳 अस्पताल पहुंचने से पहले ही पर्यटक ने तोड़ दिया दम
🔳 घटना से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल
🔳 पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र पहुंचे दिल्ली के पर्यटक की हृदयाघात से मौत हो गई। मंदिर के गेट के समीप सीने में हुए तेज दर्द के साथ पर्यटक जमीन पर गिर गया। गेट पर तैनात होमगार्ड ने पर्यटक को सीपीआर से भवाली अस्पताल पहुंचाया पर पर्यटक ने दम तोड़ दिया। घटना से पर्यटक के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
शनिवार को 97 आर न्यू कालोनी गुड़गांव निवासी अजय गर्ग (58) पुत्र ओमप्रकाश गर्ग परिवार के साथ कैंची क्षेत्र पहुंचे। मंदिर गेट के समीप अजय के सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिर गए। बुजुर्ग के एकाएक जमीन पर गिरने से हड़कंप मच गया। मंदिर गेट पर तैनात होमगार्ड आंनद बल्लभ शास्त्री ने बुजुर्ग को तत्काल सीपीआर दे जान बचाने की कोशिश की। निजी वाहन से पर्यटक को भवाली स्थित अस्पताल पहुंचाया पर पर्यटक ने दम तोड़ दिया। घटना से बुजुर्ग के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्वजनों के अनुसार बीते रोज वह नैनीताल रुके थे शनिवार को कैंची पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा जाएगा।




