🔳 जीआइसी बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
🔳 कवियों ने शानदार प्रस्तुति के दम पर बांधा समां
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुई बसंत काव्य गोष्ठी में कवियों ने शानदार प्रस्तुति से समां बांधा। हास्य कवि राजकुमार भंडारी ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। कवियों ने लोगों से काव्य की रुचि बढ़ाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में हुए काव्य गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा की शिक्षार्थ आइए सेवार्थ जाइए …… । लक्ष्य हमारा बन जाए। काव्य गोष्ठी में युवा कवि मोहन लाल बेजान ने कहा की लो फिर आ गया हंसी मौसम बसंत का…….। शुरुआत है ये निष्ठुर जाड़े के अंत का………। कवि सत्य देव सत्य ने मैंने योग का विडियो बनाना स्टार्ट कर दिया है……..। कुछ दिनों में ही यूट्यूब ने मुझे स्मार्ट कर दिया है…….। हास्य कवि राजकुमार भंडारी ने प्यार बुढ़ापे वाला सबसे अच्छा होता है……..। जेब ना इसमें ढीली होती न कोई रोता है। अल्ताब शाह ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान संजय शर्मा, एबी सिंह, दिलिप फर्त्याल, डा. अरविंद मिश्रा, डा. संजय सिंह, राजपाल सिंह, केडी सिंह, पुष्पा मठपाल, अमिता जोशी, स्विटी तिवारी, भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।




