🔳 शिप्रा नदी में खदान की सूचना पर हरकत में आई राजस्व पुलिस
🔳 नियमों के उलट मशीन से खदान पर प्रशासन सख्त
🔳 तहसीलदार ने किया नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी बाजार क्षेत्र के ठिक पीछे बहने वाली शिप्रा नदी क्षेत्र में खदान में जुटी लोडर मशीन को प्रशासन ने सीज कर दिया। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के अनुसार नदी क्षेत्र में मशीन से खदान प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गरमपानी बाजार क्षेत्र के ठिक पीछे शिप्रा नदी क्षेत्र में मंगलवार को लोडर मशीन से अवैध खदान की सूचना पर श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की टीम हरकत में आ गई। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी की अगुवाई में राजस्व पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हुई। तहसील मुख्यालय के नजदीक ही मशीन खदान करते मिली। प्रशासन ने तत्काल मशीन को कब्जे में ले चालक से मशीन को तहसील मुख्यालय पहुंचाया। प्रशासन की सख्ती से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के अनुसार मशीन सीज कर दी गई है। नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!