🔳 कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बच गई पर्यटकों की जिंदगी
🔳 चालक ने समय रहते रोक लिया वाहन और टल गया बड़ा हादसा
🔳 भूस्खलन से पत्थर व मलबा गिरने से थमी रफ्तार
🔳 दोनों ओर लगी छोटे बड़े वाहनों की कतार
🔳 कुछ देर बाद खतरे के बीच फिर शुरु हुई आवाजाही
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खतरनाक रुप ले चुकी पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पर्यटक की कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की कार सवार पर्यटक बाल बाल बच गए। कुछ देर आवाजाही भी ठप रही। पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद खतरे के बीच आवाजाही फिर सुचारु हुई। सुबह से शाम तक लगातार मलबा व पत्थर गिरने से खतरा बरकरार है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में खतरनाक रुप ले चुकी पहाड़ी बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। आए दिन भूस्खलन से पत्थर व मलबा गिरने से वाहन चालक, यात्री व पर्यटक जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। मंगलवार को हल्द्वानी से दिल्ली निवासी पर्यटक अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार यूके 04 टीबी 3953 से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुआ। कार सवार हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में पहुंचे ही थे की एकाएक खतरनाक पहाड़ी से पत्थरों की बरसात हो गई। एक बड़ा पत्थर पर्यटकों की कार के अगले हिस्से में जा लगा। कार में पत्थर लगने पर्यटकों के परिवार में चीख पुकार मच गई। कार चालक ने सूझबूझ का परिचय दे वाहन रोक लिया। एक एक कर सभी कार सवार वाहन से सुरक्षित बाहर निकल आए। गनीमत रही की कोई चोटील नहीं हुआ और और बड़ा हादसा टल गया हालांकि कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में पत्थर लगने से हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने का क्रम थमने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हुआ।

error: Content is protected !!