🔳 गतिविधियों पर निगरानी को चार ट्रैप कैमरे किए गए स्थापित
🔳 बाघ को कैद करने को गांव के समीप ही लगाया गया पिंजरा
🔳 ग्रामीणों से भी विशेष अहतियात बरतने का किया गया आह्वान
🔳 हल्द्वीयानी गांव में ग्राम प्रहरी पर बाघ के हमले से दहशत
🔳 ग्रामीणों ने आंतक से निजात दिलाने को उठाई मांग
🔳 घायल ग्राम प्रहरी भी बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के हल्द्वीयानी गांव में बाघ के ग्राम प्रहरी पर हमला किए जाने से दहशत बढ़ गई है। वन विभाग ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने को चार ट्रैप कैमरे गांव के आसपास स्थापित कर दिए है जबकि गांव के समीप ही पिंजरा भी स्थापित कर दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज भगत के अनुसार गांव में गस्त के लिए भी टीम भेजी गई है साथ ही गांव के लोगों को भी विशेष अहतियात बरतने का आह्वान किया गया है।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे गांवों में पहले गुलदार की आवाजाही और अब बाघ देखें जाने से दहशत फ़ैल गई है। बीते रविवार को हल्द्वीयानी गांव के ग्राम प्रहरी दया किसन जोशी पर घर के नजदीक ही हमला किए जाने से क्षेत्रवासी सख्ते में है। क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से दहशत बढ़नी लाजमि भी है। घटना के सामने आने से वन विभाग भी हरकत में आ गया है। सोमवार को गनियाद्योली व कोसी रेंज के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर क्षेत्रवासियों से अहम जानकारियां जुटाई। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने को बकायदा चार कैमरे भी स्थापित कर दिए गए वहीं दहशत से निजात दिलाने व बाघ को कैद करने के लिए पिंजरा भी स्थापित किया गया। वन क्षेत्राधिकारी मनोज भगत के अनुसार लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों को भी अहतियात बरतने को कहा गया है। इधर घायल ग्राम प्रहरी दयाकिशन जोशी को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज जोशी, भुवन चंद्र, गोविन्द सिंह, अजय सिंह, विपिन जोशी, रमेश चंद्र, जगदीश चंद्र, नीरज जोशी, खजान जोशी आदि ग्रामीणों ने बाघ के आंतक से निजात दिलाने की मांग वन विभाग से की है।

error: Content is protected !!