=बडा़ हादसा टला,घर का सामान हुआ खराब
= ग्रामीणों ने की प्रभावित परिवार को मुआवजे की मांग

(((दलिप सिंह नेगी/हरीश चंद्र/महेंद्र कनवाल की रिपोर्ट)))

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश अब कहर बरपाने लगी है। ग्रामीणों के पुराने मकान ध्वस्त होते जा रहे हैं। बेतालघाट ब्लॉक के चापड़ गांव में आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। संयोगवश परिवार बाल बाल बच गया।
बेतालघाट ब्लॉक के समीपवर्ती चापड़ गांव में डूंगर सिंह का मकान शनिवार को हुई बारिश में एकाएक धराशाई हो गया। छत गिरने से मकान के अंदर रखा सामान भी खराब हो गया। मलबे से काफी नुकसान होने की सूचना है। संयोगवश डूंगर सिंह व उनका परिवार घर के समीप के मकान में था। संयोगवश बड़ा हादसा टल गया। मकान की छत गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मलबे में दबा सामान निकालने का प्रयास किया गया पर काफी सामान बर्बाद हो चुका है। राजस्व उपनिरीक्षक भुवन चंद जोशी ने मौका मुआयना किया। स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग प्रशासन से की है।