= कुमाऊंनी में गीत गाकर जताया विरोध
= बेतालघाट तथा गरमपानी अस्पताल में गूंजे सरकार विरोधी नारे
= सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

(((मनीष कर्नाटक/अंकित सुयाल/हरीश कुमार की रिपोर्ट)))

आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। कोई सुध न लेने अब आशाएं अब आक्रोशित होने लगी है। बेतालघाट में आशा कार्यकर्ताओं ने कुमाऊनी गीत के माध्यम से सरकार को चेताया।
राज्य कर्मचारी घोषित करने, मासिक वेतन समेत 12 सूत्रीय मुद्दों को लेकर हड़ताल पर डटी आशा कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं है। बेतालघाट में विमला उप्रेती, भगवती बोहरा, विमला जलाल, आशा देवी, हंसी देवी, कमला आर्या, भगवती भंडारी, आशा तिवारी, माया जोशी, हीरा नेगी, उषा सत्यवली ने कुमाऊनी गीत लाल फूल गुलाबा…. सरकार बड़ी खराबा… अब के करूं रे… घर है बेर बेघर हो गयू… कैल को सर्वे कर… कैल को फार्म भर…..गौ गौ में घूमते रै गयू…..। गाकर विरोध जताया। गरमपानी सीएचसी में नीमा भट्ट, पुष्पा जोशी, इंदु बिष्ट, आशा बिष्ट, बसंती तिवारी, आरती आर्या, चंद्रा देवी, खष्टी आर्या, जानकी देवी, हंसाम जोशी, मंजू देवी, विमला देवी, दीपा बिष्ट, मंजू देवी, हेमा देवी, रोशनी आदि डटे रहे।