🔳 कैंची धाम ट्रस्ट के सहयोग से बांटे गए 49 कंबल
🔳 धरोहर विकास संस्था ने किया कैंची धाम ट्रस्ट का आभार व्यक्त
🔳 ट्रस्ट सदस्यों ने भविष्य में भी हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

कैंची धाम ट्रस्ट के सहयोग से धरोहर विकास संस्था लालडांठ (हल्द्वानी) ने धरोहर बाल आश्रय गृह के बच्चों व जरुरतमंदों को 49 कंबल वितरित किए। ठंड से निजात दिलाने के लिए बच्चों को कंबल उपलब्ध कराने पर संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कैंची धाम ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट सदस्यों ने भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
धरोहर बाल आश्रय गृह में हुए कार्यक्रम में नौनिहालों व जरुरतमंदों को ठंड से बचाव को कंबल वितरण किए गए। कंबल पाकर नौनिहाल व जरुरतमंद प्रसन्न हो गए। धरोहर विकास संस्था के निदेशक प्रकाश चंद्र पांडे के अनुसार कैंची धाम ट्रस्ट से उपलब्ध 49 कंबल वितरित किए गए है। संस्था सदस्यों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नरेंद्र कनवाल, नितिन जोशी, योगेश नेगी, राज सत्यवली, प्रकाश भाकुनी, दीपक पंत, प्रतीक कांडपाल आदि मौजूद रहे‌।

error: Content is protected !!