🔳 बगैर ब्याज के उपलब्ध कराया गया पैंतीस हजार रुपये का ऋण
🔳 ग्रामोत्थान परियोजना के तहत किया गया लाभान्वित
🔳 चारा उत्पादन को भी दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
गांवों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्रामोत्थान परियोजना के तहत पैंतीस – पैंतीस हजार रुपये के चैक वितरित किए गए। नौ लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया गया। ग्रामोत्थान परियोजना के आजिविका समन्वयक महेश पुरी के अनुसार लाभार्थियों को बगैर ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया गया है। ऋण से महिलाएं पशुपालन का कार्य कर रोजगार शुरु कर सकेंगी।
नव ज्योति स्वायत्तता सहकारिता बेतालघाट से जुड़ी नौ महिलाओं को अल्ट्रापुवर योजना के तहत स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को सहकारिता कार्यालय चापड़ में हुए कार्यक्रम में पैंतीस – पैंतीस हजार रुपये के चैक वितरित किए गए। ग्रामोत्थान से जुड़े महेश पुरी ने कहा की बगैर ब्याज के ऋण उपलब्ध कराकर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। ऋण की धनराशि से महिलाओं को पशुपालन का कार्य करने में मदद मिल सकेंगी। ऋण दो वर्ष में आसान किस्तों में जमा करना होगा। भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बताया की महिलाओं को चारा उत्पादन को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक मिशन मैनेजर विशाल कुमार, लेखाकार विपिन जोशी, जानकी लोहिया, अनीता बुधोडी, मिनाक्षी, तुलसी जोशी, पुष्पा देवी, ममता देवी, प्रतिमा देवी, हेमा देवी, पुष्पा, पनुली, उर्मिला भंडारी, पूजा देवी, भगवती देवी आदि मौजूद रहे।




