= मत्स्य पालन के क्षेत्र में दिया जा रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण
= बेतालघाट ब्लॉक के तोराण गांव में मत्स्य तालाब का भी करवाया गया भ्रमण

(((दलिप सिंह नेगी/कुबेर जीना/मनीष कर्नाटक की रिपोर्ट)))

गांव की महिलाओं को मत्स्य पालन के जरिया आत्मनिर्भर बनाने की कवायद तेज हो गई है। दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को तोराण गांव में मत्स्य पालन की बारीकियां सिखाई गई।
हिमोत्थान सोसायटी देहरादून के वित्तीय सहयोग से महिलाओं को मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए मत्स्य पालन प्रशिक्षण के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बेतालघाट ब्लॉक के तोराण गांव में बने मत्स्य तालाब का निरीक्षण करवाया गया। स्थानीय धीरज पंत के तालाब में विभिन्न प्रजाति की मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न गांवों से पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मत्स्य पालन की विभिन्न जानकारियां दी गई साथ मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक कमलेश सिंह, उमेश बिष्ट,आदि मौजूद रहे।