🔳 अभियान की सफलता को पंद्रह से अधिक टीमें गठित
🔳 प्रत्येक टीम में तीन स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी
🔳 टीबी मरीजों के स्वजनों की भी होगी स्क्रीनिंग
🔳 गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाने का आह्वान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीबी मुक्त अभियान के सौ दिवसीय जांच का सीएचसी गरमपानी से श्रीगणेश हो गया। बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में पंद्रह से ज्यादा टीमें बुजुर्गो के स्वास्थ्य की जांच करेगी। प्रत्येक टीम में तीन स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है।
शुक्रवार को सीएचसी सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह व प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. योगेश कुमार ने संयुक्त रुप से सौ दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान का लाभ सौ प्रतिशत बुजुर्गो को दिलाने का आह्वान किया। कहा की टीबी संबंधित बिमारी से ग्रसित मरीजों के परिवार के सदस्यों की भी स्क्रीनिंग कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सौ दिवसीय अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। बताया की अभियान की सफलता को पंद्रह से अधिक टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में तीन तीन स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने कहा की केंद्र व राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को गंभीरता से कदम उठा रही है। गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने को सरकार संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान टीबी बिमारी से ग्रसित मरीजों को राशन भी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान कोर्डिनेटर विनोद जोशी, हरदयाल सिंह, प्रमोद भट्ट, कमलेश भोज, नवीन सिंह, किरन, पंकज, रंजीत आदि मौजूद रहे।
