= रिची थापल गांव में लगाया शिविर
= विभागीय योजनाओं का भी लाभ उठाने का किया आह्वान

(((दलिप सिंह नेगी/विरेन्द्र बिष्ट/हरीश चंद्र की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सुदूर रिची थापल गांव में ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनी। समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। करीब दस लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी किया।
रिची थापल गांव में ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कहा कि प्राथमिकता से समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कोताही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। पंचायत प्रतिनिधियों से भी ग्रामीणों की समस्याओं को ब्लॉक तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बीडीओ हरी शंकर पांडे ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पढ़लिया ने की। इस दौरान डॉ. प्रमोद नैनवाल, प्रवीण पढ़लिया, दलीप सिंह बोहरा, प्रताप बोहरा, सतीश नैनवाल, दीवानी राम, शेखर दानी, रोहित तिवारी, कुंदन नेगी, अर्जुन बोहरा, प्रताप राम, महेंद्र गोस्वामी, गणेश तिवारी आदि मौजूद रहे।