🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 देव डांगरो ने श्रद्धालुओं को दिया आर्शीवाद
🔳 आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 भजन कीर्तनों पर देर शाम तक झूमें श्रद्धालु
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। विधि विधान से सुंदरकांड पाठ के बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
गुरु गोरखनाथ मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। देव डांगरो ने श्रद्धालुओं को आर्शीवाद दिया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ से माहौल भक्तिमय हो उठा। भजन मंडली की प्रस्तुति ने भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दोपहर बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सिंह बिष्ट ने मंदिर निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले भक्तजनों का समिति की ओर से आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!