🔳 लोहाली गांव में विधी विधान से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का श्रीगणेश
🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳 भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में विधी विधान व पूजा अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का श्रीगणेश हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा से माहौल भक्तिमय हो उठा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
रविवार को लोहाली गांव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल कृष्णमय हो गया। धर्माचार्य उमेश कांडपाल व अतुल तिवारी ने यजमानों से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास दयाकृष्ण शास्त्री ने कथा पाठ किया।कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया। कहा की श्री हरी के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है। संसार का पल पल किमती है। इसलिए जीवन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। कहा की श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में संजीवनी शक्ति होती है। इसके श्रवण से मानव संस्कार समृद्ध व गौरवशाली होते हैं। इससे परिवार व समाज में समरसता बढ़ने के साथ खुशहाली आती है। आसपास के गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण को पहुंचे। 25 अक्टूबर को हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। इस दौरान तेजेन्द्र सिंह जलाल, धीरेन्द्र सिंह जलाल, गोविन्द सिंह, बचे सिंह, जगत सिंह, देवेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह जलाल आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!