🔳 छड़ा गांव में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳 गुरु गोरखनाथ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान की तय की गई रणनीति
🔳 मंदिर निर्माण में आय व्यय का ब्योरा भी किया गया प्रस्तुत
🔳 मिलजुल कर तैयारियों में जुटने का किया गया आह्वान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। गांव में स्थित मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान को समिति का गठन कर सर्वसम्मति से मनोज बिष्ट को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। धार्मिक अनुष्ठान की रणनीति भी तैयार की गई। तय हुआ की दीपावली की नवरात्रि में मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होंगें।
शुक्रवार को छड़ा गांव में हुई बैठक में मंदिर समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मनोज बिष्ट को समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। गुरु गोरखनाथ मंदिर निर्माण में आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। गांव के बुजुर्गो से राय मशविरा कर मंदिर में किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान पर विस्तार से चर्चा की गई। तय हुआ की देव जातूरा, अखंड रामायण पाठ के बाद भंडारा लगेगा। समिति अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी से मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान चंदन सिंह, बालम सिंह, मदन सिंह, खुशाल सिंह, धन सिंह, दीवान सिंह, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मदन सिंह, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *